Delhi NCR Weather: दिल्ली और एनसीआर (National Capital Region) में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। जहां मई जून के महीने में आमतौर पर तेज गर्मी और लू चलती है, वहीं इस बार मौसम ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली-NCR के लोगों को इस बार गर्मी से ज्यादा राहत और बारिश की ठंडक मिली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 1 जून को दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश के साथ तूफानी बवंडर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने Delhi NCR Weather के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मई में बारिश ने तोड़ा 27 साल का रिकॉर्ड
इस बार मई का महीना कुछ खास रहा। आमतौर पर मई में तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे ही बना रहा। वहीं Delhi NCR Weather के अनुसार, इस बार मई में 188 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है जो पिछले 27 सालों में सबसे ज्यादा है। इस दौरान लू की कोई खबर तक नहीं आई, जो कि एक बड़ी राहत मानी जा रही है।