Monsoon 2025: भारत में इस समय मानसून 2025 का असर देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे देश में मौसम के बिगड़ने की चेतावनी दी है। इस वर्ष Monsoon समय से पहले आ गया है और इसके चलते कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान है। Monsoon 2025 के दौरान किस राज्य में बारिश हो रही है, कहां आंधी-तूफान का अलर्ट है, और क्या बदल सकता है आने वाले कुछ दिनों में मौसम का हाल।
केरल में Monsoon 2025 की शुरुआत
हर साल Monsoon की शुरुआत 1 जून के आस-पास होती है, लेकिन Monsoon 2025 ने केरल में 24 मई को दस्तक दे दी। यह मानसून का समय से पहले आना है और इस बदलाव ने सभी मौसम विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया है। केरल में Monsoon की शुरुआत के बाद अब यह दक्षिण भारत के अन्य राज्यों की ओर बढ़ रहा है। आमतौर पर मानसून1 जून के आस-पास केरल में प्रवेश करता है, लेकिन इस बार यह 8 दिन पहले आ गया है, जिससे भारत में मौसम में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं।