Delhi Crime Web Series: आज के समय में जब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई वेब सीरीज रिलीज होती हैं, तब एक ऐसी हिंदी क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है जिसने ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ी है – नाम है Delhi Crime Web Series। इस सीरीज की कहानी और किरदार इतने वास्तविक हैं कि दर्शक देखते ही इससे जुड़ जाते हैं।
क्या है Delhi Crime Web Series की खासियत?
Delhi Crime Web Series को बनाने में लगभग छह साल की रिसर्च लगी थी। निर्देशक रिची मेहता ने असली पुलिस रिकॉर्ड, जांच दस्तावेज़ और अधिकारियों से बातचीत के आधार पर इसकी कहानी तैयार की थी। शूटिंग सिर्फ 62 दिनों में पूरी कर ली गई थी लेकिन इसकी तैयारी कई सालों तक की गई।