Post Office : पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं में निवेश करने का एक बेहतरीन अवसर प्रस्तुत करता है, खासकर उन लोगों के लिए जो सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न की तलाश में हैं। जहां बैंकों ने आरबीआई की रेपो रेट में कटौती के बाद अपनी एफडी दरों में कमी की है, वहीं पोस्ट ऑफिस ने अपनी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह निवेशकों के लिए एक आकर्षक और सुरक्षित विकल्प है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस (Post Office) की उन योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिनमें आपको गारंटीड रिटर्न मिल सकता है।
टाइम डिपाजिट स्कीम पर मिलने वाला ब्याज
पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में फिलहाल चार प्रमुख टाइम डिपॉजिट (TD) की ब्याज दरें उपलब्ध हैं, जिनका फायदा निवेशक उठा सकते हैं। 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की टाइम डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें दी जाती हैं: